यूको बैंक के बढ़ते कदम फिर रचा इतिहास
कोलकाता( अमन राय ): यूको बैंक अपने ग्राहकों की अच्छी सेवा निष्ठा पूर्वक करते हुए दिन प्रतिदिन नए कीर्तिमान गढ़ रहा है. यूको बैंक प्रधान कार्यालय की ओर से प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सोमा शंकर प्रसाद ने कोलकाता में दिसंबर 2022 तिमाही के लेखाबंदी के खाते प्रस्तुत किए| बैंक की बेहतर सेवाओं एवं ग्राहकों के बैंक के प्रति बढ़ते विश्वास के परिणामस्वरूप बैंक ने इस तिमाही में दिसंबर 2021 की तुलना में 110.37 प्रतिशत बढ़कर 652.97 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जो कि 80 वर्षों के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक तिमाही निवल लाभ है| दिसंबर 2022 को समाप्त नौ माह के निवल लाभ बढ़कर 1281 करोड़ रूपये रहा है, जो कि अब तक का सबसे अधिक नौ माह का निवल लाभ भी है| यूको बैंक के दिसंबर 2022 के बेहतर तिमाही वित्तीय परिणामों की घोषणा होने पर अंचल कार्यालय दुर्गापुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी ग्राहकों एवं हितधारकों को बैंक पर उनके निरंतर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया है|

Click Here to Visit
What's Your Reaction?